भक्त ने शनिदेव को चांदी का अफीम डोडा चढ़ाया: मनोकामना पूरी होने पर नीमच के श्रद्धालु ने की भेंट
सिद्ध तीर्थ स्थल शनि धाम श्री शनिमहाराज आली में एक श्रद्धालु ने श्री शनिदेव को 110 ग्राम चांदी से बना अफीम का डोडा भेंट किया। यह भेंट श्रद्धालु की मनोकामना पूरी होने पर की गई।

तीर्थ स्थल प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी के सचिव कालू सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश के नीमच जिले की जावद तहसील के सुवाखेड़ा गांव निवासी नारायणलाल पुत्र राधेकृष्ण नायक ने यह डोडा भेंट किया है। उ
इस दौरान मंदिर पुजारी देवगिरी, राहुल गिरी, मंदिर मंडल के कर्मचारी लाल सिंह और नरेंद्र विजयवर्गीय सहित अन्य लोग मौजूद थे। शनि धाम आली में मनोकामनाएं पूरी होने पर भक्त अक्सर विभिन्न वस्तुएं भेंट करते रहते हैं।
इससे पहले भी कई भक्तों ने मन्नतें पूरी होने पर चांदी के छत्र, मुकुट, अफीम का पौधा, चांदी का ट्रैक्टर ओर ट्रॉली, तेल निकालने की घानी, पीतल की एक क्विंटल की बड़ी घंटी और सवा तोला सोने का छत्र ,मालवीय लोहार समाज ने सवा किलो चांदी की बाल्टी जैसी आदि सामग्री भेंट की है।

